सासाराम, अगस्त 5 -- सासाराम, नगर संवाददाता। कैमूर से चोरी गई बाइक रोहतास के दरिगांव थाना क्षेत्र से बरामद की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि दरिगांव थाना अंतर्गत ग्राम बुढ़न के समीप से एक चोरी का हीरो बाइक के साथ विधि विरुद्ध बालक एवं अमित कुमार उम्र 23 वर्ष, अरेरुआ थाना करगहर को गिरफ्तार किया गया है। सत्यापन करने पर ज्ञात हुआ कि चोरी के बाइक के संबंध में भभुआ थाना कांड संख्या 487/26 अंकित है। गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार की निशानदेही पर उसके घर से दो देशी कट्टा बरामद किया गया है। इस संबंध में दरिगांव थाना कांड संख्या 147/26 आर्म्स एक्ट अंकित कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...