बुलंदशहर, मार्च 14 -- क्षेत्र के गांव नंगला गोविंदपुर निवासी शबनम ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उसके ससुर ने बंटवारे में उसे एक प्लाट दिया। जिस पर उसने मेहनत मजदूरी करके घर बनाया।उसका पति गाजियाबाद में मेहनत मजदूरी करता है। वह गांव में परचून की दुकान चलातीं है। उसके दो देवर आतिफ व अमजद आयें दिन घर खाली करने की धमकी देते हुए गाली-गलौज व मारपीट करते हैं। दस मार्च को आरोपियों ने घर में घुसकर उसके व उसकी पुत्री जोया से मारपीट की। आरोपी उसकी दुकान से जबरदस्ती सामान उधार लेते हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.