गौरीगंज, मार्च 18 -- अमेठी। दो मार्ग दुर्घटनाओं में एक छात्रा सहित दो लोग घायल हो गए। जिनका इलाज सीएचसी अमेठी में हुआ। संग्रामपुर थाना क्षेत्र बदलापुर गांव निवासी अन्नया यादव बुधवार को अमेठी कस्बे में कोचिंग पढ़ने आई थी। तभी एक बाइक उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गिरकर घायल हो गई। वहीं सुल्तानपुर जिले के करनैपुर चंदा निवासी भुल्लन राम गौतम अमेठी कस्बे में चार पहिया वाहन लेकर आए थे। जैसे ही वह वाहन से उतरे, एक दूसरे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गए। जिनका इलाज सीएचसी में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...