गौरीगंज, मार्च 27 -- अमेठी,संवाददाता। गुरुवार की रात दो थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुसाफिरखाना संवाद के अनुसार गुरुवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे क्षेत्र के मझेरिया गांव से लकड़ी लादकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली कस्बा मुसाफिरखाना की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर तकिया जमुवारी निवासी 30 वर्षीय मुजाहिद अली पुत्र सईद अली चला रहा था। ट्रॉली में उनके साथ मोहम्मद जाहिर (40 वर्ष) पुत्र जाबिर, इम्तियाज (25 वर्ष) पुत्र इश्तियाक और वसीद (40 वर्ष) पुत्र रफीक अली निवासीगण तकिया भी सवार थे। मंगलम फ्लाईओवर के पास हाइवे पर ट्रैक्टर को उल्टी दिशा से चढ़ाते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.