दो दुर्घटनाओं में एक मजदूर की मौत, तीन लोग घायल
श्रावस्ती, मई 23 -- श्रावस्ती,इकौना,संवाददाता। दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भिनगा नगर स्थित मोहल्ला बारी निवासी सईद अहमद (55) पुत्र जहूर शनिवार सुबह अपने ही मोहल्ला निवासी सत्य कुमार (56) के साथ बाइक से कहीं मजदूरी करने जा रहा था। जैसे ही वह भिनगा में ही तहसील गेट के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे सईद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सत्य कुमार गंभीररूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और जाम की स्थिति बन गई। लोगों की ओर से हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिनगा भिजवाया। साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.