गोपालगंज, मार्च 10 -- गोपालगंज। शहर के अलग-अलग स्थानों पर बेल्डिंग की दुकान सहित दो दुकानों से अज्ञात चोरों ने सोमवार की रात नकदी सहित करीब 70 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर मंगलवार को पुलिस ने मामलों की छानबीन की। शहर के हजियापुर वार्ड संख्या नौ निवासी राज बैठा की अरार मोड़ के समीप स्थित बेल्डिंग की दुकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर करीब 50 हजार रुपये मूल्य की मशीन चोरी कर ली गई। दूसरी घटना शहर के पोस्ट ऑफिस चौक के समीप स्थित एक साइकिल दुकान में हुई। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे 12 हजार रुपये नकद सहित करीब 20 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पेड़ काटने का आरोप लगा मां-बेटे पर को पीटा गोपालगंज। जादोपुर थाना क्षेत्र के ख्वाजेपुर गांव में मंगलवार को पेड़ काटने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.