कानपुर, अप्रैल 13 -- झींझक। कस्बे में रविवार रात में चोरों ने दो दुकानों में रोशनदान तोड़ कर अंदर घुसने के बाद वहां रखा सामन व नगदी पार कर दी। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने घटना की छानबीन व चोरों की तलाश शुरू की है। झींझक कस्बे आंबेडकर नगर मोहल्ले में मेन रोड किनारे छुन्ना की बक्सा बनाने की दुकान है। रविवार रात में चोरों ने दुकान का रोशनदान तोड़कर अंदर घुसने के बाद वहां रखा बैट्रा, नगदी व सामान चोरी कर लिया। इसके साथ ही चोर बगल में स्थित सुनील कुमार की सब्जी की दुकान का ताला तोड़कर नगदी व सब्जियां उठा ले गए। यह भी पढ़ें- बिजनौर में कई घरों चोरों ने बोला धावा, रिपोर्ट सोमवार सुबह हुई जानकारी के बाद पीड़ितों ने पुलिस से मामले की शिकायत की। इसके बाद चौकी प्रभारी झींझक उमेश शर्मा ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। उन्होंने बताया की संदिग्ध चोरों की त...