छपरा, जून 12 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के टरवां मगरपाल स्थित दो दुकानों में अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी की।

अवैध सिलेंडर की जब्ती दोनों दुकानों से अवैध रूप से रखे दो-दो सिलेंडर जब्त किए गए। जानकारी के अनुसार, सोनपुर एसडीओ के निर्देश पर सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उदय कुमार शानू के नेतृत्व में टरवां मगरपाल स्थित पीके शू स्टोर व काव्या किचेन दुकान में छापेमारी की गई। दोनों दुकानों से दो-दो बड़े सिलेंडर जब्त किए गए। अधिकारियों ने बताया कि दोनों दुकानदारों द्वारा भंडारण कर गैस का व्यावसायिक रूप से उपयोग किया जा रहा था। दोनों के खिलाफ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

छेड़खानी का मामला भांजी के साथ छेड़खानी के विरोध पर मामा को किया घायल,रेफर दरियापुर। स्थानीय थाना क...