अयोध्या, मई 28 -- अमानीगंज,संवाददाता। खंडासा क्षेत्र के अंजरौली बाजार में मंगलवार की मध्यरात्रि एक वस्त्रालय और बर्तन भण्डार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से लाखों रुपए के कपड़े व बर्तन जलकर राख हो गए। दमकल कर्मियों की मदद से आग को बुझाया गया। बाजार में उमा गुप्ता पत्नी दयाशंकर की विंध्या वस्त्रालय एवं बालाजी बर्तन भण्डार के नाम से दुकान संचालित है। बगल के ही मकान में परिवार निवास करता है। रात करीब ग्यारह बजे प्रोप्राइटर उमा ने दुकान से धुआं उठता हुआ देखा, जैसे ही दुकान का शटर खोला गया आग और धधक उठी जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती दुकान में रखे लाखों के कपड़े व बर्तन जलकर राख हो गए। यह भी पढ़ें- फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, 35 लाख रुपये का नुकसान आग से मकान को भी क्षति हुई है। दीवारों में जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। ...