दो दुकानों में लगी आग, मची अफरा तफरी
हापुड़, जून 24 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मोहल्ला खाई में स्थित दो दुकानों में बुधवार की सुबह को अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए दमकल केंद्र पर सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन संकरी गलियां होने के कारण दमकल गाड़ी नहीं पहुंच गई। दमकल टीम ने लोगों की मदद से आसपास के घरों की पाइप लाइन की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान बताया गया है। दमकल टीम का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शोर्ट सर्किट से आग लगना लग रहा है।
आग की सूचना जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह को कोतवाली क्षेत्र में सुनारों की मार्केट से आगे स्थित मोहल्ला खाई में मीनू क्लॉथ स्टोर, और आमीर की कपड़े, सूट, साड़ी की दुकान में आग लग ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.