गाजीपुर, अप्रैल 25 -- मुहम्मदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के यूसुफपुर बाजार के इलाहाबाद बैंक रोड से पावर हाउस जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित बाटी चोखा की दुकान में शुक्रवार की देर रात आग लग गयी। देखते ही देखते आग बगल की लकड़ी की दुकान में फैल गई। दोनों दुकानों में रखे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। नगर के अकटहिया मोहल्ला निवासी उपेंद्र गोड़ यूसुफपुर बाजार में बाटी चोखा की दुकान करते हैं। ठीक उसी के बगल में सुरेंद्र शर्मा अपनी लकड़ी फर्नीचर की दुकान भी चलाते हैं। शुक्रवार को आधी रात को जब सुरेंद्र शर्मा अपनी दुकान में सोए हुए थे तो उन्होंने दुकान में आग देखा। घबराकर जग गए तथा बाहर निकालकर उन्होंने लोगों से शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। इस दौरान जब तक लोग इकट्...