दो दुकानों में चोरी, सीसीटीवी से पकड़ाया आरोपी
गोरखपुर, मई 20 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के तरकुलहा में मंगलवार की रात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर नगदी समेत सामान चुरा लिया। घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सुबह जब दुकानदारों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक युवक चोरी करते हुए दिखाई दिया। चोरों ने तरकुलहा के व्यवसाई सूरज जायसवाल व बबलू कसौधन की दुकानों को निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद दुकानदार कुछ लोगों के साथ आरोपी के घर पहुंचे। जहां से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। व्यापारियों ने आरोपी को पकड़कर चौरीचौरा पुलिस के हवाले कर दिया और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.