मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाने के सामने एक मॉल के ग्राउंड फ्लोर पर शनिवार की अहले सुबह कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कपड़े की एक दुकान तथा जूता-चप्पल की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। मॉल सरैया नगर पंचायत की मुख्य पार्षद के प्रतिनिधि रूपेश कुमार सिंह का है। दुकान के मालिक वैशाली थाने के चकरमदास निवासी मुन्ना कुमार ने बताया कि अन्य दिनों की तरह शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह आग लगने की सूचना मिली। अगलगी में 20 लाख रुपये से अधिक के कपड़े और जूता-चप्पल जलकर नष्ट होने का अनुमान है। क्षति का आकलन करने के बाद रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...