बेगुसराय, जून 5 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना व रतनपुर थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को 10 घंटे के अंदर दो दुकानों में अचानक आग लग गयी। इससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। सबसे पहले बोगो सिंह के मॉल मार्केट व शाम में कचहरी रोड स्थित जूते चप्पल की एक दुकान में आग लग गयी। दोनों में अगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पा लिया। इससे अगलगी की बड़ी घटना होने से बच गयी। शहरी क्षेत्र में आग लगने की घटना में धुआं निकलने से अफरातफरी का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- भलोटिया मार्केट की दवा मंडी में आग, 20 मिनट में पाया गया काबू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...