अमरोहा, अप्रैल 20 -- अमरोहा। दो दुकानों के ताले तोड़ कर नकदी चोरी करने की घटना सामने आई है। पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना मोहल्ला पक्का बाग की है। यहां पर मोहल्ला खारी कुआं निवासी सुनील कुमार की ड्राइक्लीन की दुकान हैं। उनके ठीक सामने रोड के दूसरी साइड मोहल्ला नई बस्ती निवासी मोहम्मद जैद का जनसेवा केंद्र हैं। शनिवार रात दोनों दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने दोनों दुकानों के ताले तोड़कर 5500 रुपये की नकदी चोरी कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। यह भी पढ़ें- दो दुकानों के ताले तोड़ कर चोरी की नकदी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.