गोरखपुर, फरवरी 8 -- सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। बालापार-टिकरिया मार्ग स्थित महराजगंज चौराहे पर शनिवार की रात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदारों ने 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरबी व सरहरी चौकी पुलिस ने जांच-पड़ताल की और आवश्यक कार्रवाई के लिए पीड़ितों को गुलरिहा थाने भेजा। पीड़ित दुकानदार रबी कुमार कसौधन ने बताया कि उनकी कसौधन फुटवियर व सौंदर्य प्रसाधन की दुकान से करीब 75 हजार रुपये नकद व 20 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ। वहीं, बगल की आदर्श शृंगार दुकान के मालिक सुमंत प्रजापति की दुकान से 33 हजार रुपये नकद, लगभग एक लाख रुपये का कॉस्मेटिक सामान, एक लैपटॉप और बायोमेट्रिक मशीन चोरी कर ली गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर रैपर व एक जोड़ी मोजा बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.