सोनभद्र, अप्रैल 11 -- महुली। विंढ़मगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में बस स्टैंड के पास शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर हजारों के सामान के साथ रखे नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। जोरूखाड़ बस स्टैंड पर राजेश उर्फ़ मल्लू विश्वकर्मा तथा छठ्ठू विश्वकर्मा का किराना का दुकान स्थित है। सुबह जब वे दुकान खोलने आए तो दुकान का ताला टूटा देख अवाक रह गये। घटना कि सूचना स्थानीय ग्रामीणों के साथ ग्राम प्रधान को दिया। मौके पर उपस्थित दुकानदार राजेश उर्फ़ मल्लू ने बताया कि समान लाने के लिए दुकान में रखा पांच हजार और एक दिन का बिक्री का करीब पांच सौ रुपए नकद और बिस्कुट, गुटखा समेत छट्ठू के दुकान से गुटखा, बिस्कुट, तथा रखा डेढ़ हजार रूपया नकद प...