रांची, दिसम्बर 23 -- रांची। कचहरी रोड स्थित अटल वेंडर मार्केट की दो दुकानों का ताला तोड़कर नगदी समेत करीब दो लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली गई है। कल्पना देवी ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। कल्पना देवी ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात वह दुकान बंदकर अपने घर चली गई थी। मंगलवार की सुबह जब वह दुकान पहुंची तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। दुकान से सवा लाख रुपए का सामान के अलावा 20 हजार नगदी गायब थे। उनके बगल के दीपक के दुकान से भी चोरों ने 40 हजार रुपए का कपड़ा चुरा लिया। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.