बागेश्वर, अप्रैल 2 -- बागेश्वर। हड़बाड़ में दो दिवसीय लाहुर घाटी महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत की। दास ने कहा कि महोत्सव हमारी संस्कृति को बढ़ावा देने में सहायक होते हैं। विधायक पार्वती दास ने कहा ऐसे महोत्सव से स्थानीय बच्चों के प्रतिभाओं को मंच मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...