खगडि़या, अप्रैल 8 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के इंटर स्कूल बैसा के मैदान में 8 अप्रैल से दो दिवसीय सत्संग का 44 वां वार्षिक अधिवेशन शुरू होगा। यह कार्यक्रम 8 व 9 अप्रैल क़ो आयोजित किया जाना है। यह संतमत सत्संग स्थल प्रखंड के इंटर स्कूल बैसा मैदान है। इस महायज्ञ के पावन अवसर पर में संत सतगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के हृदय स्वरूप संत शाही स्वामी जी महाराज के विशेष कृपा पात्र प्रधान आचार्य पूज्यपद स्वामी चतुरानंद जी महाराज के सान्निध्य में वरिष्ठ साधु महात्माओं का प्रवचन होगा। इस अवसर पर जिला व अंतर जिला से सत्संग महाकुंभ से जुड़े प्रवचकर्ताओं का आगमन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.