दो दिवसीय 'संदूक' फैशन प्रदर्शनी का आगाज, मेयर ने किया उद्घाटन
रांची, मार्च 13 -- रांची, संवाददाता। राजधानी के फैशन प्रेमियों के लिए दो दिवसीय संदूक फैशन प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को होटल रमाडा में हुआ। उद्घाटन नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नागरिकों को आधुनिक ट्रेंड्स से रूबरू कराते हैं और लाइफस्टाइल क्षेत्र में नए अवसर सृजित करते हैं। आयोजक अदिति मेवाड़ा ने बताया कि उद्देश्य रांची में महानगरों जैसा प्रीमियम शॉपिंग अनुभव प्रदान करना है। मेले में देश भर के डिजाइनर्स के बेहतरीन कलेक्शंस प्रदर्शित किए गए हैं। यहां महिलाओं और बच्चों के लिए वेस्टर्न व इंडियन वियर के साथ-साथ ट्रेंडी ड्रेसेस का विशाल संग्रह उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त डिजाइनर पर्स, लग्जरी बैग, फुटवियर, ज्वेलरी और होम फर्निशिंग आइटम्स आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। लोग खरीदारी के साथ फूड कोर्ट में लजीज व्यंजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.