फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद, सरसमल। आठ और नौ अप्रैल को अग्निशमन कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल में नगर निगम के हजारों कर्मचारी शामिल होंगे। कर्मचारियों ने झाड़ू लेकर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। मंगलवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि फायर विभाग के जिन कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौत हुई, उनके परिवारों को अब तक उचित सहायता नहीं मिली है। इस कारण कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने बताया कि कालका की स्टील कंपनी में आग बुझाते समय जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को एक करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की जा रही है। इसके अलावा विभाग की अन्य लंबित मांगों को भी जल्द पूरा करने की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.