हापुड़, फरवरी 19 -- एटीएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में गुरुवार को दो दिवसीय स्पोट्र्स फिएस्टा का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल, सेक्रेटरी रजत अग्रवाल और डायरेक्टर डॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, दौड़, शतरंज समेत अन्य खेलों में छात्र-छात्राएं बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेल जीवन में खिलाड़ी को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना के आधार पर विकास करना होता हैं। हर खेल में हार जीत का सिलसिला लगा रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.