कौशाम्बी, मार्च 5 -- ग्रामीण आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान सयारा में दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सात मार्च को पूर्वान्ह 11:30 बजे करेंगे। उद्घाटन के बाद डिप्टी सीएम लगभग 10 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद करके उनके अनुभवों, कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करेंगे तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। सरस महोत्सव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बनाए विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, कपड़े एवं अन्य घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इतना ही नहीं बिक्री के लिए कुल 40 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उत्पाद निर्माण, गुणवत्ता सुधार, ब्रांडिंग एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.