दुमका, मार्च 22 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत ग्राम पोड़ेपानी पंचायत सिलठा बी में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग का शनिवार को भक्तिमय माहौल में समापन हुआ। समापन के मौके पर संतों ने गुरु भक्ति, सत्कर्म और ईश्वर प्राप्ति के लिए सत्संग को अनिवार्य बताया। समापन सत्रों में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। दो दिवसीय इस संतमत सत्संग में प्रातः काल भजन कीर्तन के साथ संत स्तुति गुरु विनती एवं पवित्र ग्रंथ सत्संग योग से पाठ किया गया। वहीं अपराह्न काल में भजन कीर्तन के साथ संत स्तुति, गुरु विनती के साथ पवित्र पाठ किया गया। फोटो-21दुमका-221, कैप्सन- शनिवार को रामगढ़ में आयोजित संत्संग में प्रवचन देते महात्मा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...