दो दिवसीय संतमत सत्संग भक्तिमय माहौल में संपन्न
पूर्णिया, जून 22 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड मुख्यालय से सटे सत्संग मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित दो दिवसीय वार्षिक संतमत सत्संग रविवार की संध्या भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हो गया। संतमत आश्रम के संत धीरेन्द्र बाबा एवं स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे भक्तों ने भजन, कीर्तन और आध्यात्मिक प्रवचनों का रसास्वादन कर आत्मिक शांति एवं दिव्य आनंद की अनुभूति की। सत्संग में उपस्थित संत-महात्माओं ने मनुष्य जीवन की सार्थकता, ईश्वर प्राप्ति के मार्ग तथा गुरु की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य योनि आत्मज्ञान और परमात्मा की प्राप्ति का सर्वोत्तम अवसर है। नियमित ध्यान, नाम-जाप और सदाचारपूर्ण जीवन अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.