पूर्णिया, मार्च 9 -- जानकीनगर, एक संवाददाता।जानकीनगर के चकमका बाजार में आयोजित होने वाले दो दिवसीय बिहार प्रांतीय संतमत-सत्संग के 31वें वार्षिक अधिवेशन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों और संतमत-सत्संग समिति के सदस्यों द्वारा जोर-शोर से व्यवस्था की जा रही है। समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार बबलू, उपाध्यक्ष मुन्ना यादव, दीपक यादव, उपेन्द्र नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष रविन्द्र मंडल, स्वामी लालजी महाराज, मंत्री रघुनंदन पासवान एवं रंजन कुमार साह ने बताया कि आगामी 18 और 19 मार्च को चकमका बाजार में दो दिवसीय बिहार प्रांतीय संतमत-सत्संग का 31वां वार्षिक अधिवेशन आयोजित होगा। अधिवेशन को लेकर विशाल एवं आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। कार...