पाकुड़, मार्च 28 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ शहर के रथ मेला मैदान में शनिवार से दो दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य आयोजन शुरू होगा। इसकी जानकारी संतमत सत्संग समिति पाकुड़ के अध्यक्ष विभाष मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सत्यप्रकाश बाबा अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देंगे। इस दौरान अन्य साधु-महात्माओं का भी आगमन होगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 06:00 बजे स्तुति तथा 07:00 बजे से सत्संग आयोजित होगा। वहीं दोपहर 02:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। समिति ने अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...