दो दिवसीय संकीर्तन उत्सव संपन्न, खूब झूमे श्रद्धालु
इटावा औरैया, मार्च 16 -- अखिल भारतीय श्री राधामाधव संकीर्तन मंडल शाखा इटावा के दो दिवसीय वार्षिक श्री हरि नाम संकीर्तन उत्सव में संपन्न हुआ। समारोह में श्रद्धालुओं के उमंग उत्साह से भजन संकीर्तन का ऐसा आनंद बरसा। तीसरे सत्र का आयोजन राधे राधे रिसॉर्ट में हुआ, जहां इटावा मंडल शाखा द्वारा उपलब्ध कराई गईं बसों में भरकर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजक निखिल अग्रवाल ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इसके बाद युगल सरकार का पूजन अर्चन कर दोपहर तक हरि नाम संकीर्तन गूंजता रहा। सभी को प्रसाद ग्रहण कराया गया। सायंकाल चौथे सत्र में माया मैरिज होम में भजन संध्या हुई। वृंदावन धाम से पधारे धीरज बावरा एवं उनके साथ आए कलाकारों ने भजनों " आ जाओ मेरे श्याम सलोने आ जाओ मेरे प्रेम पिया, आपसे श्याम सुंदर गिला क्या करें, आपको हम तो हरदम बुलाते नहीं, आशा रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.