कोडरमा, मार्च 31 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। श्री हनुमान संकीर्तन मंदिर का दो दिवसीय 45 वां वार्षिकोत्सव सह हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम बुधवार से शुरू होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसको लेकर शहर के अड्डी बांग्ला रोड स्थित मेसर्स केदारनाथ रामगोपाल फैक्ट्री में दिन 11 बजे से सामूहिक सुंदरकांड पाठ के साथ सवा 25 घंटे का ज्योत के साथ भजन कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके पूर्व शहर के स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न देवी देवताओं का दरबार सजाया गया है। यहां स्थानीय व बाहर से आए भजन गायक सवा 25 घंटे तक भजनों से श्रद्धालु भक्तों का मन मोहंगे। दूसरी ओर श्री हनुमान संकीर्तन मंडल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.