रुद्रपुर, अगस्त 19 -- सितारगंज। महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट परिसर में शिव परिवार महिला मंडल की ओर से संत रविशंकर महाराज के सानिध्य में दो दिवसीय श्री राम शिव महापुराण संकीर्तन, श्री शिव पार्थिव पूजन और भजन संध्या का आयोजन किया गया। संत रविशंकर महाराज ने कहा कि सावन मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। भोलेनाथ अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते। जो भक्त इस पवित्र माह में उपवास रखते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध व बेलपत्र चढ़ाने के साथ रुद्राभिषेक करते हैं, उनके जीवन में शांति, सुख और समृद्धि आती है। बुधवार को शिव पार्थिव पूजन में भस्म आरती और भजन संध्या में गंगा आरती मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। यहां आयोजक सुरेश सिंघल, महेश मित्तल, योगेश गोयल, सुरेश जैन, भीमसेन गर्ग, नरेश कंसल, वेद प्रकाश सिंघल, रोहित गोयल, योगेश गर्ग, तुषार मित्तल,...