पूर्णिया, मार्च 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया शहर के कोरठबाड़ी सुखनगर स्थित शीतला मंदिर परिसर में 10 और 11 मार्च को दो दिवसीय मां शीतला पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इसे लेकर मंदिर परिसर में विधायक विजय खेमका की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें महोत्सव की तैयारियों पर प्रशासन एवं स्वागत समिति के साथ विस्तार से चर्चा कर आयोजन की रूप रेखा बनाई गई। बैठक के दौरान विधायक विजय खेमका ने बताया कि पूर्णिया में मां शीतला महोत्सव का आयोजन तीसरी बार हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी। कार्यक्रम में भक्ति जागरण, आकर्षक झांकी, संकीर्तन और कथा वाचन के साथ-साथ किलकारी कला मंच की प्रस्तुति तथा स्थानीय बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.