पूर्णिया, मार्च 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कोरठबाड़ी प्राचीन मां शीतला मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय मां शीतला पूजा महोत्सव का प्रथम दिन मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। यह महोत्सव कला, संस्कृति विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा शीतला पूजा स्वागत समिति की देखरेख में आयोजित है। प्रथम दिन मंदिर परिसर से भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली गई जो नगर भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं माथे पर कलश और नारियल लेकर भक्ति भाव के साथ शामिल हुईं। ढ़ोल-नगाड़ों की धुन, जयकारों और भगवा ध्वज के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर सदर विधायक विजय खेमका, पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह, वार्ड पार्षद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.