बेगुसराय, अगस्त 20 -- बरौनी। महामना नॉलेज हेरिटेज स्कूल बरौनी में गुरुवार को सीबीएसई के तत्वावधान में क्रिएटिव एंड क्रिटिकल थिंकिंग विषय पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की वेन्यू डायरेक्टर मीनाक्षी भारती, रिसोर्स पर्सन सबिता, गणेश कुमार सिंह व राजीव कुमार द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर की गई। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को रचनात्मक व आलोचनात्मक चिंतन को कक्षा कक्ष की शिक्षण प्रक्रिया में प्रभावी ढंग से शामिल करने के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया गया। विभिन्न गतिविधियों, समूह कार्यों व व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से प्रशिक्षण को अत्यंत इंटरैक्टिव व प्रभावी बनाया गया। प्रतिभागी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियो...