बस्ती, फरवरी 3 -- दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के पकड़ी चौहान गांव में सोमवार को दो दिवसीय सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रहे रामचंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथि ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय भी प्राप्त किया। प्रतियोगिता के पहले दिन क्षेत्रीय टीमों का मैच खेला। पहला मैच चौहान क्लब पकड़ी चौहान व कटरी के बीच खेला गया, जिसमें पकड़ी चौहान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25-19 के अंतर से मैच जीता। वही दूसरा मैच पिठिया लश्करी और दरियोना के मध्य खेला गया, जिसमें दरियोना की टीम ने 25-16 के अंतर से मैच अपने नाम किया। वालीबॉल प्रतियोगिता के आयोजक आलोक सिंह ने बताया दूसरे दिन प्रदेश की एक दर्जन टीमें हिस्सा लेंगी। वालीवाल मैच में रेफरी की भूमिका में समसुद्दीन...