मुजफ्फर नगर, मई 2 -- सिसौली। कस्बे में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मास्टर वीरसेन सिंह व चौधरी प्रताप सिंह ने सयुक्त रूप से किया। उन्होंने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उद्घाटन के दौरान, अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। समारोह को संबोधित करते हुए मास्टर वीरसेन सिंह ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि खेल से अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।प्रतियोगिता के प्रथम दिन मून लाइट पब्लिक स्कूल ने शाश्वत शाश्वत पब्लिक स्कूल को 2-1 से, सिसौली ने एलम को 2-0 से व बनत ने खेड़ी सुंडियान को 2-1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.