दो दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान शुरू, जनप्रतिनिधियों ने उठाई झाड़ू
गुड़गांव, जून 4 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) द्वारा शुरू किए गए दो दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान के तहत गुरुवार को शहर के चारों जोनों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान निगम पार्षदों, वार्ड कमेटी सदस्यों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता को सफाई के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से पूरे शहर को कचरा मुक्त और हरा-भरा बनाना है। अभियान के अंतर्गत पहले दिन जोन-1 के वार्ड-10, जोन-2 के वार्ड-32, जोन-3 के वार्ड-4 और जोन-4 के वार्ड-22 में विशेष सफाई गतिविधियां आयोजित की गईं। यह भी पढ़ें- स्वच्छता और कचरा प्रबंधन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.