पूर्णिया, मार्च 16 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत अंतर्गत कदवाबासा गांव में आयोजित दो दिवसीय विराट सत्संग में रविवार को श्रद्धालुओं और सत्संग प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे गांव का माहौल आध्यात्मिक भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सत्संग के पावन अवसर पर गांव में भव्य और आकर्षक शोभा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। स्वामी असंगदेव ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्संग के बिना मानव जीवन की सार्थकता अधूर...