आरा, दिसम्बर 7 -- फोटो 2 मसाढ़ खेल मैदान में विजयी खिलाड़ियों को कप देते अतिथि 3 मसाढ़ खेल मैदान में लंबी कूद करते खिलाड़ी आरा। निज प्रतिनिधि उदवंतनगर के मसाढ़ खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। मेरा युवा भारत भोजपुर की ओर से फुटबॉल, कबड्डी, लॉन्ग जंप, हाई जंप और दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लड़के और लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका मन जीता। महिला कबड्डी के फाइनल में शाहपुर ने मसाढ़ को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं फुटबॉल बालक वर्ग के फाइनल में मसाढ़ की टीम ने गोरिया को दो गोल से पराजित कर जीत दर्ज की। फुटबॉल टीम के कप्तान विनीत कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है। गांव में खेल संस्कृति मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.