आजमगढ़, फरवरी 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में स्थित शैक्षणिक भवन दो के विज्ञान संकाय की ओर से दो दिवसीय विज्ञान मंथन-2026 का आयोजन 27 फरवरी से शुरू हो रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं शोध के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना है। कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने समिति के सभी सदस्यों के साथ बैठक कर प्रत्येक बिंदु पर की गई तैयारियों को परखा। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर एवं महाविद्यालयों के सभी छात्र-छात्राओं से उत्साहपूर्वक विज्ञान मंथन-2026 में सहभाग करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.