वाराणसी, दिसम्बर 15 -- वाराणसी। भारतीय ज्ञान परम्परा केन्द्र, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के वेद विभाग की यज्ञशाला में स्मार्तमण्डपस्थापनम् विषयक प्रमाणपत्रीय पाठ्यक्रम की प्रायोगिक कक्षा का द्वितीय दिवस सम्पन्न हुआ। वेद विभागाध्यक्ष प्रो महेन्द्र पांडेय ने कहा कि इस अवसर पर रुद्रयाग से सम्बद्ध विविध कर्मकाण्ड विषयों का सैद्धान्तिक प्रशिक्षण एवं प्रायोगिक प्रयोग कराया गया। प्रायोगिक कक्षा के दौरान विद्यार्थियों को रुद्रयाग की विधि, मन्त्रविनियोग, आहुतिप्रणाली, द्रव्यविधान तथा अनुष्ठानिक अनुशासन की विस्तृत जानकारी दी गई। आचार्यों द्वारा यज्ञशाला में प्रत्यक्ष प्रदर्शन के माध्यम से कर्मकाण्डीय प्रक्रियाओं को समझाया गया, जिससे छात्रों को शास्त्रीय परम्परा के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हो सके। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.