घाटशिला, अप्रैल 14 -- पोटका। सभी विभाग के छात्रों के लिए  एनईपी-2020 सह स्वाबलंबन की संभावनाएं विषय पर प्रखंड के रंभा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस गितीलता 16-17 अप्रैल को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सह काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन करेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के तहत विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण के बाद आत्मनिर्भरता की राह के बारे में जागरूक करना है।‌ इस सेमिनार से विद्यार्थियों को विदेश में मिलने वाले कैरियर विकल्प के बारे में भी जानकारी मिलेगी। सेमिनार में पश्चिम बंगाल से डॉ. कल्याण कुमार, डॉ. अतनु सेन और अंकुर कुमार संवादात्मक चर्चाएं और परामर्श सत्र में व्याख्यान देंगे। इनके द्वारा विद्यार्थियों की काउंसलिंग की जाएगी। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय में रोजगार मेला का हुआ आयोजन जिसमें कौशल विकास, नवाचार और विदेशो...