दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल समापन
प्रयागराज, मई 29 -- फाफामऊ। श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय फाफामऊ में शुक्रवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शुभा श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया तथा आयोजन सचिव डॉक्टर हेमंत कुमार सिंह ने संगोष्ठी की आख्या प्रस्तुत की। संगोष्ठी में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बड़ी संख्या में शोध प्रश्न पत्र प्रस्तुत किए गए। विशिष्ट वक्ताओं में प्रोफेसर धीरेंद्र द्विवेदी, प्रोफेसर भारती दास, प्रोफेसर प्रियंवदा सिंह ने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि प्रोफेसर केपी सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर गोविंद दास रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर आरएन स्वरूप ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर केएन सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर समीर सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- विज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.