दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 22 से
सराईकेला, मई 21 -- सरायकेला। श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 22 एवं 23 मई को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होने जा रहा है। कॉलेज के मल्टीपर्पज सभागार में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस सेमिनार का विषय- विकसित भारत-2047 के लिए शिक्षा की पुनर्कल्पना रणनीतिक निहितार्थ, नवाचार एवं चुनौतियां रखा गया है। इस कार्यक्रम की चीफ पैट्रन कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. प्रो. अंजिला गुप्ता हैं। पैट्रन के रूप में कॉलेज के चेयरमैन सुखदेव महतो और कोल्हान विवि के कुलसचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण मौजूद रहेंगे। प्रो.सुधांशु शेखर महतो, रचना रश्मि समेत 12 सदस्यीय ऑर्गेनाइजिंग कमेटी सेमिनार की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। यह भी पढ़ें- मॉडल महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.