लखनऊ, अप्रैल 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में पोल्ट्री उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 15 एवं 16 अप्रैल को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय 'उत्तर प्रदेश पोल्ट्री कॉन्क्लेव-2026' का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को इसका उद्घाटन केन्द्रीय पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल करेंगे। मंगलवार को कॉन्क्लेव के आयोजन की जानकारी देते हुए पशुपालन निदेशक (प्रशासन एवं विकास) डॉ. मेमपाल सिंह ने बताया कि कॉन्क्लेव के पहले दिन 15 अप्रैल को बाजार लिंकेज, बैकयार्ड पोल्ट्री, नीति समर्थन, निवेश के अवसर और ग्रामीण समुदायों के सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार साझा किए जाएंगे। दूसरे दिन 16 अप्रैल को 'इन्वेस्टर्स समिट' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के पोल्ट्री क्षेत्र में निवेश की संभावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.