मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मड़वन। प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को फ्री सोलर कैंप लगाया जाएगा। शिविर में कुटीर ज्योति विद्युत उपभोक्ताओं का आवेदन लेकर पंजीकरण किया जाएगा, जिसके बाद सोलर पैनल दिया जाएगा। कनीय अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि गुरुवार व शुक्रवार को शिविर लगेगा। उन्होंने इच्छुक उपभोक्ताओं से पंजीकरण कराने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...