एटा, मार्च 19 -- खाद्य प्रसंस्करण विभाग से ग्राम पवास में आयोजित दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ है। समापन पर ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह ने प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए हैं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मनोज कुमार दीक्षित एवं अयोध्या दास वर्मा उपस्थित रहे। प्रशिक्षक मनोज कुमार ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम प्रभारी शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक मशीनरी की जानकारी भी प्रतिभागियों को दी गई है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि उद्योग स्थापित करने के उपरांत मशीनरी पर विभाग द्वारा 50 प्रतिशत तक अनुदान राशि प्रदान की जाती है। कार्यक्रम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.