हाजीपुर, अप्रैल 8 -- बॉलीवुड की गायिका माही जैन सहित कई नामचीन कलाकारों की होगी प्रस्तुति कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों का भी होगा जलवा महुआ का गांधी मैदान महोत्सव का बनेगा गवाह महुआ,एक संवाददाता। दो दिवसीय महुआ महोत्सव का शानदार आगाज बुधवार को महुआ के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। जिसमें विभिन्न नामचीन कलाकार अपने आकर्षक कार्यक्रमों का जलवा बिखरेंगे। इस महोत्सव के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर महुआ अनुमंडल प्रशासन के द्वारा पुरजोर तैयारी की गई है। जहां पर कई हस्तियां कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम आरंभ के पूर्व संध्या पर मंगलवार को यहां आकर्षक और सुसज्जित पंडाल की तैयारी गांधी मैदान में की गई। वही कलाकारों के लिए शानदार मंच बनाया गया है। यह मंच और पंडाल विभिन्न एलईडी बल्बों की दूधिया रोशनी से जगमग होगी। कार्यक्र...