दो दिवसीय महर्षि मेंही संतमत सत्संग का समापन, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु
पूर्णिया, मई 13 -- केनगर, एक संवाददाता।नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या-8 स्थित वार्ड पार्षद धनी कुमारी के आवास परिसर में सत्संग प्रेमी सुरेन्द्र विश्वास द्वारा आयोजित दो दिवसीय महर्षि मेंही संतमत सत्संग का समापन मंगलवार की सुबह श्रद्धा एवं भक्ति वातावरण के बीच संपन्न हो गया।
संत का प्रवचन आयोजित सत्संग में भागलपुर कुप्पा घाट के संत दिनेशानंदजी महाराज ने प्रवचन के दौरान कहा कि सृष्टि के समस्त प्राणियों में मनुष्य को सबसे श्रेष्ठ एवं साधन संपन्न शरीर प्राप्त हुआ है। मनुष्य में बोलने, सोचने, लिखने, करने, मिलजुल कर रहने और नई खोज करने जैसी विशेष क्षमताएं हैं, जिनके बल पर उसने उन्नति के उच्च शिखर को प्राप्त किया है।
विचारों का महत्व उन्होंने कहा कि इतनी सुविधाएं होने के बावजूद यदि मनुष्य दुखी है तो उसका मुख्य कारण विचारों, प्रज्ञा, साधना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.