मोतिहारी, अप्रैल 3 -- मोतिहारी, एक संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत शुक्रवार को एक रिसॉर्ट में आयोजित मोतिहारी नगर दक्षिणी व मुफ्फसिल मंडल के दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग को स्थानीय सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने संबोधित किया। सांसद ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक सशक्तीकरण, संगठनात्मक दक्षता और सेवा-भाव के विस्तार का सशक्त माध्यम है। दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.